गुजरात से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां खावड़ा सोलर पार्क इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। कच्छ जिले में कार-बोलेरो की जोरदार टक्कर होने के कारण 7 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा खावड़ा पुलिस चेकपोस्ट से सोलर पार्क की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ है। बता दें कि बोलेरो में मजदूर सवार थे, जिसमें ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। साथ ही इस हादसे में 20 लोग भी घायल हो गए है।
बोलेरो में मजदूर सवार थे
पुलिस के अनुसार बोलेरो में करीब 15 मजदूर सवार थे। इस हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई साथ ही आस पास के लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जबकि मृतकों के शवों को खावड़ा लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोलर पार्क में यह अब तक का सबसे बड़ा हादसा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की अभी जांच की जा रही है।
भावनगर में ट्रेलर से टकराई बोलेरो, 7 लोगों की मौत
गुजरात के भावनगर के जिले में भी हाल ही में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर त्रापाज गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में बैठे सात लोगों की जान चली गई।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के शिकार सभी लोग भावनगर जा रहे थे। वहां मजदूर शिपयार्ड में काम करते थे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो में फंसे शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद हादसे के कारणों की जांच की गई।


Download Android App
Download iOS App



