20 महीने की खोज पूरी, अनुभवी महिला ड्राइवर ने संभाली पिंक बस, इस शहर में दिखेगी महिला शक्ति

Summary :

Gujarat Pink Bus Service : सूरत की सड़कों पर अब सिर्फ पिंक ऑटो ही नहीं, बल्कि पिंक बस भी महिलाओं द्वारा चलाई जाएगी। गुरुवार से सूरत के बीआरटीएस (BRTS) रूट पर महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक बस सेवा का संचालन पहली बार महिला ड्राइवर द्वारा किया गया। यह कदम शहर में महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम योगदान रहा। Surat New Pink Buses: सूरत नगर निगम को मिली महिला ड्राइवर बता दें कि सूरत नगर निगम ने करीब 20 महीने की लंबी खोज के बाद आखिरकार इस सेवा के…

Gujarat Pink Bus Service : सूरत की सड़कों पर अब सिर्फ पिंक ऑटो ही नहीं, बल्कि पिंक बस भी महिलाओं द्वारा चलाई जाएगी। गुरुवार से सूरत के बीआरटीएस (BRTS) रूट पर महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक बस सेवा का संचालन पहली बार महिला ड्राइवर द्वारा किया गया। यह कदम शहर में महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम योगदान रहा।

Surat New Pink Buses: सूरत नगर निगम को मिली महिला ड्राइवर

Gujarat Pink Bus Service
Gujarat Pink Bus Service (CREDIT-SM)

बता दें कि सूरत नगर निगम ने करीब 20 महीने की लंबी खोज के बाद आखिरकार इस सेवा के लिए योग्य महिला ड्राइवर को ढूंढ निकाला है। यह महिला ड्राइवर चार साल के भारी वाहन चलाने का अनुभव रखती हैं और इंदौर से सूरत आई हैं। अब वह नियमित रूप से सरथाणा नेचर पार्क से ओएनजीसी तक चलने वाली इस बस को संचालित करेंगी।

रोजाना 2500000 यात्री करते है बस से सफर

Gujarat Pink Bus Service (CREDIT-SM)
Gujarat Pink Bus Service (CREDIT-SM)

नगर निगम की सार्वजनिक परिवहन सेवा में प्रतिदिन लगभग ढाई लाख यात्री सफर करते हैं। हाल ही में महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक ऑटो सेवा को यात्रियों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। इसी सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आम बैठक में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा की मांग उठी। इसके परिणामस्वरूप नगर निगम ने पिंक बस का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया। हालांकि पायलट बस सेवा पहले भी चल रही थी, लेकिन महिला ड्राइवर की अनुपलब्धता के कारण इसे नियमित रूप नहीं दिया जा सका।

Surat Women’s Only Buses: आज हुआ पिंक बस का उद्घाटन

Gujarat Pink Bus Service (CREDIT-SM)
Gujarat Pink Bus Service (CREDIT-SM)

वहीं लंबे इंतजार के बाद अब यह साकार हो पाया है। ओएनजीसी से सरथाणा नेचर पार्क रूट पर महिला ड्राइवर नियमित रूप से पिंक बस चलाएंगी, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा। गुरुवार सुबह 11 बजे परिवहन समिति के अध्यक्ष सोमनाथ मराठे इस बस को हरी झंडी दिखाकर इसका औपचारिक उद्घाटन किये।

महिला ड्राइवर बनेंगी बाकी महिलाओं के लिए मिसाल

सूरत की यह महिला ड्राइवर न केवल पहली बस चालक बनेंगी, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने वाली मिसाल भी पेश करेंगी। उनकी मौजूदगी शहर में महिला यात्रियों के लिए विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक होगी। सूरत नगर निगम और सूरत सिटीलिंक लिमिटेड ने कहा है कि वे भविष्य में सार्वजनिक परिवहन में और अधिक महिलाओं को अवसर प्रदान करने पर काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य यह है कि आने वाले समय में महिलाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिले, बल्कि वे सुरक्षित, आत्मनिर्भर और समाज में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Gujarat Pink Bus Service: महिलाओं को मिलेगा और अधिक अवसर

Gujarat Pink Bus Service (CREDIT-SM)
Gujarat Pink Bus Service (CREDIT-SM)

यह पहल न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि उन्हें शहर की सड़कों पर स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बनाने में भी मदद करेगी। पिंक बस सेवा से महिलाओं को न सिर्फ सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि यह उन्हें प्रेरित करेगी कि वे सार्वजनिक जीवन में समान रूप से भाग ले सकती हैं। सूरत में पिंक बस सेवा का शुभारंभ शहर में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है। यह न केवल नगर निगम की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि भविष्य में महिलाओं को अधिक अवसर, समानता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए और भी प्रयास किए जाएंगे।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।