कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची अगले सप्ताह जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज यहां हुई। एक सूत्र के मुताबिक पार्टी चुनाव के पहले चरण के लिए 70 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। एक और सूत्र ने कहा कि सूची में 80 प्रत्याशियों के नाम होंगे। गुजरात में नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को घोषित होंगे।
गुजरात चुनाव : कांग्रेस अगले सप्ताह जारी कर सकती है पहली सूची
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



