प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज कहा कि जीएसटी परिषद की सिफारिशों से जनता को आगे फायदा होगा और कर व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मोदी ने कहा कि जनता की भागीदारी सरकार के कामकाज के तौर तरीकों का मूल है और सरकार के सभी फैसले लोगों के अनुकूल और लोगों के लिए हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, जीएसटी परिषद की आज की सिफारिशें हमारे नागरिकों को आगे लाभ पहुंचाएंगी और जीएसटी को मजबूती प्रदान करेंगी। ये सिफारिशें जीएसटी पर अनेक पक्षकारों से हमें लगातार मिल रहे फीडबैक पर आधारित हैं। उन्होंने जोर दे कर कहा कि सरकार देश के आर्थिक एकीकरण के लिए अथक प्रयास कर रही है। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के निर्धारण में अब तक का सबसे बड़ बदलाव करते हुए इसके जीएसटी परिषद ने चुइंग गम से लेकर चॉकलेट, सौंदर्य प्रसाधनों, विग से लेकर हाथ घड़ तक करीब 200 उत्पादों पर कर की दरें घटा दी हैं। उम्मीद है कि इससे उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ साथ उद्योग एवं व्यापार जगत को सुस्ती के दौर में सहूलियत होगी।
जीएसटी परिषद की सिफारिशों से जनता को होगा लाभ : मोदी
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



