कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने यह जानकारी दी। पोरबंदर से विधायक मोढवाडिया ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी को इस्तीफा सौंपा।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सात मार्च को गुजरात में प्रवेश
विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने पुष्टि की कि चौधरी ने मोढवाडिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मोढवाडिया के इस्तीफे के साथ ही 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 14 रह गई है।
विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा
गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक, मोढवाडिया ने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सात मार्च को गुजरात में प्रवेश करेगी, जिससे कुछ दिन पहले मोढवाडिया ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया है। गौरतलब है आज ही प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।


Download Android App
Download iOS App





