Guwahati Hotel Firing: असम की राजधानी गुवाहाटी के होटल बिलास में गोलीबारी की घटना सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है इस हमले में करीब 4 लोगों की मौत हुई है, और कई घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही आस-पास के कई पुलिस स्टेशनों की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। गोलीबारी किस वजह से हुई और इसके पीछे क्या कारण था, इसकी जांच जारी हैं।
#WATCH असम: गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में एक होटल के पास गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
(वीडियो मौके से है) https://t.co/HKoUn70LqG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2026
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, यह घटना उलुबारी इलाके की हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा हैं, घायलों में होटल के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंता ने इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘आज गुवाहाटी के बीचों-बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। हमें चार शव मिले हैं और उसी अनुसार उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम जल्द ही दोषियों को पकड़ लेंगे।
#WATCH | असम: गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में एक होटल के पास हुई गोलीबारी की घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। गुवाहाटी शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि कई लोग हताहत हुए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी और जानकारी का इंतजार है। https://t.co/IpGTDiDXx6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2026
Guwahati Hotel Firing: घटनास्थल से हथियार बरामद
हमलावर ने कई राउंट फायरिंग की. जब बाकी लोगों ने बीच-बचाव कर बंदूकधारी को रोकने की कोशिश की, तो वे भी गोलीबारी की चपेट में आ गए। इस होटल की असल मालिक हेलेना भराली हैं, जिन्होंने यह प्रॉपर्टी अलग-अलग लोगों को लीज पर दे रखी है। गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर के अनुसार, इस वारदात में प्वाइंट 32-बोर की लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है और मामले की आगे की जांच तेजी से जारी है।


Download Android App
Download iOS App




