कोलकाता में हुआ एक शर्मनाक हादसा जहां एक लड़की के साथ संबंध को लेकर नाराज घरवालों ने उनके पिता और दोस्त के साथ मारपीट की और उस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। दोनों को बिना कपड़ों के सबके सामने सड़क पर घुमाया। नाराज हुए लड़की के घर वालों ने लड़के के घर में हड़कंप मचा दिया। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर लड़की के घर पहुचीं। पुलिस ने इस मामले के चलते लड़की के मामा और पिता को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। लड़की के पिता और मामा पर आरोप है कि दोनों ने लड़के के साथ हाथापाई की। पुलिस फ़िलहाल अभी इस मामले की जांच कर रही है ।
लड़के के पिता के सामने रखी अजीब शर्त
मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक, लड़की के घर वालों ने लड़के के पिता और दोस्त पर काफी अत्याचार किया। साथ ही लड़के के पिता और उसके सामने एक शर्त रखी कि या तो वह अपने बेटे को गोली मार दें या फिर दोनों को बिना कपड़ों के पूरे इलाके के चक्कर लगाए। इन सभी के चलते लड़के और उसके पिता ने बिना कपड़े पहने हुए इलाके के चक्कर लगाए। वहीं लड़के के दोस्त को भी लड़की के घरवालों ने काफी मारा। जब पुलिस लड़की के घर जांच के लिए पहुंची तो घर के कुछ अन्य सदस्य मौके पर घर से भाग गए । लेकिन इस मामले के चलते पुलिस ने तीन लोगों को अपनी हिरासत में लिया है ।
सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो को देख कर लोग काफी गुस्से में देखे गए है। यह देखकर लोग कह रहे है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।


Download Android App
Download iOS App




