Gyanvapi Case: सील इलाके को खोलने की मांग, हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Summary :

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी सील इलाके को खोलने की मांग की गई है। इस बीच हिन्दू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका सौंप दी गई है। सुप्रीम कोर्ट से सील एरिया में कथित शिवलिंग और वजूखाना क्षेत्र का भी ASI से वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग की गई है। Highlights:  ज्ञानवापी सील इलाके को खोलने की मांग की गई हिन्दू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका सौंप दी गई है सील एरिया में कथित शिवलिंग और वजूखाना क्षेत्र का भी ASI से वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग वकील विष्णु शंकर जैन ने दाखिल की याचिका    रोक…

gyanvapi case

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी सील इलाके को खोलने की मांग की गई है। इस बीच हिन्दू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका सौंप दी गई है। सुप्रीम कोर्ट से सील एरिया में कथित शिवलिंग और वजूखाना क्षेत्र का भी ASI से वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग की गई है।

Highlights: 

  • ज्ञानवापी सील इलाके को खोलने की मांग की गई
  • हिन्दू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका सौंप दी गई है
  • सील एरिया में कथित शिवलिंग और वजूखाना क्षेत्र का भी ASI से वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग
  • वकील विष्णु शंकर जैन ने दाखिल की याचिका 

 

रोक लगाने के आदेश को वापस लेने की मांग

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से सील क्षेत्र में सर्वे पर रोक लगाने के आदेश को वापस लेने की मांग भी की गई है। इसके साथ ही इस अर्जी में कृत्रिम दीवारों से सील किए गए वाराणसी मस्जिद के 10 तहखानों को खोलने और ASI द्वारा  सर्वेक्षण की इजाजत देने की मांग भी की गई है। वहीं, ये याचिका शुरुआत में अक्टूबर 2023 में दायर की गई थी।

वकील विष्णु शंकर जैन ने दाखिल की याचिका

इस याचिका में कहा गया है कि इन तहखानों में मौजूदा इमारत से पहले के एक हिंदू मंदिर के महत्वपूर्ण सबूत हैं जैसा कि ASI सर्वेक्षण रिपोर्ट में पता चला है। इसके साथ ASI को दक्षिणी और उत्तरी किनारों पर सभी तहखानों में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके वैज्ञानिक जांच करने का निर्देश दिया जाए। ताकि सभी से सभी चीज की जांच हो सके। इसके अलावा, ASI को तहखानों के भीतर की कृत्रिम दीवारों को खोलने के बाद मरम्मत करने का भी निर्देश दिया जाना चाहिए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team