हमारे प्राचीन राष्ट्र की उत्पत्ति ही दुनिया को परोपकार से बांधने के लिए हुई है: मोहन भागवत

Summary :

जोधपुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को श्री राजाराम आश्रम में मरु निनाद-2026 में भाग लिया। इस दौरान जोधपुर प्रांत से 5,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस शिविर में भाग लिया, जबकि 500 ​​से अधिक स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया। शनिवार को मार्ग पदयात्राएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मोहन भागवन ने कहा कि जो मनुष्य हर प्रकार के नशे से दूर रहता है, उसका जीवन सुखी रहता है। संघ ने अपने कार्य के प्रारंभ से कहा है कि संघ क्या करेगा। पहला, संपूर्ण समाज को एक सूत्र में संगठित समाज…

जोधपुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को श्री राजाराम आश्रम में मरु निनाद-2026 में भाग लिया। इस दौरान जोधपुर प्रांत से 5,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस शिविर में भाग लिया, जबकि 500 ​​से अधिक स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया। शनिवार को मार्ग पदयात्राएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में मोहन भागवन ने कहा कि जो मनुष्य हर प्रकार के नशे से दूर रहता है, उसका जीवन सुखी रहता है। संघ ने अपने कार्य के प्रारंभ से कहा है कि संघ क्या करेगा। पहला, संपूर्ण समाज को एक सूत्र में संगठित समाज के नाते खड़ा करेगा। उसके लिए सारे समाज को एक लक्ष्य चाहिए। इसके लिए हमें एक ऐसा जीवन जीना है जिससे दुनिया के सारे देश मनुष्य जीवन कैसा होना चाहिए, इसकी सीख हमें देखकर ले सकें। उसके लिए मनुष्यों का जीवन बिल्कुल निस्वार्थ होना चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अपने इस प्राचीन राष्ट्र की उत्पत्ति ही दुनिया को परोपकार से बांधने के लिए हुई है। हम धर्मपरायण देश हैं। हम दुनिया को धर्म देते हैं। धर्म रिलीजन नहीं है। हमारे यहां धर्म का अर्थ बहुत सरल शब्दों में बताया है, “परोपकार से दुनिया को जोड़ना।” परोपकार से पूरी दुनिया को जोड़ने का स्वभाव हमारा पहले से ही रहा है। लेकिन ये आक्रामक जो एक के बाद एक नशा हमारे यहां लाए, उस स्थिति में भी हम उसको भूलेंगे नहीं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि प्राचीन समय में एक जीमूतवाहन राजकुमार थे, सर्पों और गरुड का बैर था। लड़ते-लड़ते समझौता हो गया कि रोज गरुड़ आएगा और सर्प को उसको खाने के लिए छोड़ देना है। जब राजकुमार को पता चला तो वो गया और सर्प की जगह खड़ा हो गया। राजकुमार ने गरुड़ से कहा कि मेरा शरीर हृष्टपुष्ट है, इसलिए आप मुझको खा लीजिए और सर्प को छोड़ दीजिए। मतलब, प्राचीन समय से ही हमारे देश में परोपकार चला आ रहा है।

–आईएएनएस

एमएस/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.