हांसी के किसानों ने गिनाए पीएम-कुसुम योजना के फायदे, पीएम मोदी का जताया आभार

Summary :

हांसी, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के हांसी में केंद्र सरकार की पीएम-कुसुम योजना का लाभ लेकर किसान अपनी तकदीर लिख रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने में सब्सिडी का लाभ मिलता है, जिससे सिंचाई के लिए महंगे डीजल और बिजली पर निर्भरता कम हो रही है। आईएएनएस से बातचीत में हांसी के गांव ढाणा कलां में रहने वाले सेवानिवृत्त सैनिक संदीप फौजी ने बताया कि उन्होंने पीएम कुसुम योजना के तहत अपने खेत में सोलर पैनल लगवाया। उन्होंने कहा कि पहले खेतों में इंजन का ट्यूबवेल हुआ करता था तो डीजल का खर्च बहुत ज्यादा…

हांसी, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा के हांसी में केंद्र सरकार की पीएम-कुसुम योजना का लाभ लेकर किसान अपनी तकदीर लिख रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने में सब्सिडी का लाभ मिलता है, जिससे सिंचाई के लिए महंगे डीजल और बिजली पर निर्भरता कम हो रही है।

आईएएनएस से बातचीत में हांसी के गांव ढाणा कलां में रहने वाले सेवानिवृत्त सैनिक संदीप फौजी ने बताया कि उन्होंने पीएम कुसुम योजना के तहत अपने खेत में सोलर पैनल लगवाया।

उन्होंने कहा कि पहले खेतों में इंजन का ट्यूबवेल हुआ करता था तो डीजल का खर्च बहुत ज्यादा आता था। इसकी वजह से सीमित खेती होती थी, लेकिन अभी पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर लगा है, इससे बहुत लाभ हो रहा है। न तो बिजली का इंतजार करना पड़ता है और न ही महंगा डीजल फूंकना पड़ता है। यहां पर सूर्य निकलते ही पंप का बटन दबाने के बाद खेत में पानी शुरू हो जाता है। इसी को देखते हुए मैंने अपनी खेती बढ़ाई, हरा-भरा बाग 4 एकड़ में फैलाया। यह सब इस सोलर की बदौलत है।

लाभार्थी ने बताया कि इस योजना से रोजगार में फायदा मिला है, क्योंकि पहले जो खेती थी वह सीमित थी। अभी पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने के बाद में बाग लगाया है, विभिन्न प्रकार की सब्जियां पैदा की जा रही हैं। मैं पीएम मोदी का आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी अच्छी योजना हम जैसे लोगों के लिए शुरू की। इससे सीधे किसानों को फायदा मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर अच्छा कार्य कर रही है। सेना के लिए जो उनकी नीतियां हैं, वो बहुत ही बढ़िया हैं, बहुत ही अच्छी हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर भी उनका कार्यकाल बहुत ही बढ़िया रहा है। बहुत ही सराहनीय रहा है। मैं सभी किसानों से यही अपील करना चाहूंगा कि यह बहुत बढ़िया योजना है। अगली बार जब भी इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है तो जरूर आवेदन करें।

किसान अशोक यादव ने कहा कि मेरे लिए तो सरकार की यह योजना काफी लाभदायक साबित हुई है। मैं सभी किसान भाइयों से अपील करूंगा कि वे जरूर इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि अब न ही बिजली का इंतजार करना पड़ता है और न डीजल फूंकना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इस योजना से काफी बचत हो रही है। पहले हम गेहूं की फसल करते थे और एक दो फसलें और भी करते थे लेकिन अब अधिक से अधिक फसलें पैदा कर रहे हैं, जिससे काफी लाभ हो रहा है। यह सब पीएम मोदी की लाभकारी योजना के कारण ही संभव हो पाया है।

–आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.