गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल जल्दी ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और राज्य के जामनगर लोकसभा क्षेत्र से उनके आम चुनाव लड़ने की भी संभावना है । पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया, ‘‘गुजरात में पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की अगुवाई कर चुके पटेल के 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होने की संभावना है।’’
सोशल मीडिया पर अभिनंदन का फर्जी अकाउंट बना गलत जानकारियां फैलाई जा रही : वायुसेना
फिलहाल जामनगर से भारतीय जनता पार्टी की नेता पूनमबेन मादम सांसद हैं।
पटेल अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के समय पार्टी में शामिल होंगे । सूत्रों के अनुसार बैठक के बाद पार्टी के शीर्ष नेता वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है और कांग्रेस प्रदेश पर पूरा ध्यान लगा रही है । पिछले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को पार्टी ने यहां कड़ी टक्कर दी थी ।


Download Android App
Download iOS App



