सोशल मीडिया पर अभिनंदन का फर्जी अकाउंट बना गलत जानकारियां फैलाई जा रही : वायुसेना

Summary :

वायुसेना ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया पर मिग-21 बाइसन विमान द्वारा पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को मार गिराए जाने को

वायुसेना ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया पर मिग-21 बाइसन विमान द्वारा पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को मार गिराए जाने को लेकर गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। साथ ही आगाह किया कि बीते एक सप्ताह में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि विंग कमांडर अभिनंदन का ट्विटर और इंटाग्राम पर अकाउंट नहीं है।

भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को उनके मिग 21 बाइसन विमान को गिराये जाने के बाद पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। वह पिछले हफ्ते वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत लौटे।

वायुसेना ने एक बयान में कहा कि अभिनंदन की वापसी के बाद उनके फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं।

हवाई हमले के दावे पर सवाल करने वालों को राष्ट्र विरोधी कहा जा रहा है : फारूक अब्दुल्ला

बयान में कहा गया है, ‘पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) के एफ-16 विमान को मिग-21 बाइसन विमान द्वारा मार गिराए जाने को लेकर कई सोशल मीडिया साइटों पर गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं।’

वायुसेना ने कहा, ‘विंग कमांडर अभिनंदन का ट्विटर और इंटाग्राम पर अकाउंट नहीं है।Ó उसने लोगों को सलाह दी कि ऐसे अकाउंट को फॉलो न करें क्योंकि उनपर गलत जानकारियां हो सकती हैं।

No Image

Desk Team