महिला ने AAP विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Summary :

एक महिला ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था । पुलिस ने बुधवार

एक महिला ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था । पुलिस ने बुधवार को बताया कि आप विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है ।

महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि गोयल उसे जानते हैं और यह घटना दो साल पहले हुई थी ।

कैग के इतिहास में पहली बार, उसने राफेल सौदे में कीमत का जिक्र ही नहीं किया : प्रशांत भूषण

पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने एक ट्वीट में कहा कि गोयल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।

Desk Team