अहमदाबाद : पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने आज कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रोबर्ट वाड्रा से मिलने की बात से इंकार किया। पटेल के पूर्व सहयोगी दिनेश बंभानिया ने कल दावा किया था कि पाटीदार नेता ने दिल्ली में वाड्रा से गुप्त मुलाकात की थी। बंभानिया ने यह भी आरोप लगाया था कि पटेल अक्तूबर में यहां राहुल गांधी के साथ हुई बैठक को लेकर पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) की कोर कमेटी के सदस्यों को गुमराह कर रहे हैं। पटेल और कांग्रेस ने इस बात से इंकार किया है कि कभी इस तरह की बैठक हुई थी।
पटेल ने आश्चर्य जताया, बंभानिया पीएएएस की कोर कमेटी के सदस्य थे जो भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेताओं से मिली थी। वह कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली गये थे।मैं कभी भी टीम का हिस्सा नहीं था। तो मैं वाड्रा से कैसे मिल सकता हूं? उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, वह (बंभानिया) कल को (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी की तरह झूठ बोल सकते हैं और कह सकते हैं कि मैं (पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री) नवाज शरीफ से मिला था।मैं वाड्रा से नहीं मिला और इसलिए उनके साथ किसी गुप्त समझौते का सवाल ही नहीं उठता। पाटीदार नेता ने कहा, अगर वह (बंभानिया) कहते हैं कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज तो वह इसे मीडिया को देने के लिए स्वतंत्र हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



