चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के इंटरव्यू पर उन्हें नोटिस भेजा है। आयोग ने यह नोटिस चुनाव संहिता के उल्लंघन पर दिया है। दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद गुजराती चैनल जीएसटीवी को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के बाद राहुल गांधी पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने चुनाव संहिता का उल्लंघन किया है। चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच करने का भरोसा दिया था। चुनाव संहिता उल्लंघन करने के मामले में चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस दे दिया है। राहुल गांधी को 18 दिसंबर शाम 5 बजे तक इस नोटिस का जवाब देना है।
चुनाव आयोग में शिकायत के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिस आधार पर राहुल को नोटिस भेजा गया है, उस आधार पर पीएम मोदी के खिलाफ के सबसे पहले FIR दर्ज होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के अलावा अमित शाह, अरुण जेटली और पीयूष गोयल पर भी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के मुताबिक बीजेपी के नेताओं ने भी चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मीडिया से बात की है तो राहुल के इंटरव्यू के साथ ही ऐसा क्यों?
दरअसल, आज ही एक गुजराती चैनल में राहुल गांधी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिखाया गया था, जिसमें राहुल ने गुजरात सरकार और मोदी सरकार जमकर हमला बोला। राहुल ने इंटरव्यू के जरिए पीएम मोदी से कई सवाल पूछे और उन्होंने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
चुनाव आयोग के मुताबिक वोटिंग से ठीक एक दिन पहले इस तरह का इंटरव्यू दिखाना आचार संहिता उल्लंघन है। आयोग ने कहा कि इंटरव्यू दिखाने वाले सभी चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



