टीवी का सबसे फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की मशहूर वैम्प पायल यानि एक्ट्रैस जया भट्टाचार्य ने जब यह सीरियल किया तो वह इस सीरियल करने के बाद रातों रात ही फेमस हो गईं थीं। अक्सर लोग पायल के उनके नेगेटिव किरदार की वजह उनके साथ बहुत ही बुरा व्यवहार करते थे। बता दें कि टीवी की यह प्रसिद्ध खलनायिका आज काम के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है।
उसे काम नहीं मिल रहा है। हाल ही में जया ने अपनी बात लोगों के सामने खुद रखी है। जया भट्टाचार्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुद खुलासा किया है कि उन्हें इस वक्त काम की सख्त जरूरत है और वह काम करना भी चाहती हैं।

कलर्स के सीरियल ‘थपकी प्यार की’ में भी जया नजर आ चुकी हैं। जया ने इस बात का खुलासा किया है कि वह तंगी से जूझ रही हैं और उन्हें काम की बहुत सख्त जरूरत है।
जया भट्टाचार्य ने एक वेबसाइट के माध्यम से लिखा है कि मेरी मां पिछले 26 नवंबर से आईसीयू में एडमिट हैं और मैं इस समय आर्थिक रूप से बहुत परेशान हूं क्योंकि मेरा सारा पैसा खर्च हो चुका है।
मेरे घर में हो रही मरम्मत के चलते इस समय मैं अपने राखी भाई के घर में रह रही हूं। हालांकि मैं अपने फैसले खुद ले सकती हूं और कुछ भी कर सकती हूं लेकिन मेरे पास कोई शख्स ऐसा नहीं है जिसके पास मैं जाकर रो संकू।
मैं एक मजबूत महिला हूं और मैंने कभी हार नहीं मानाी लेकिन मैं कर्जे में बुरी तरह फंस चुकी हूं और अग मुझे काम की सख्त जरूत है।
जया को इस बात की पूरी उम्मीद है कि उनकी यह अपील टीवी इंडस्ट्री के लोग जरूर सुनेंगे और उन्हें जल्द ही किसी शो में अच्छा काम मिलेगा।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App









