शिरोमणि अकाली दल (SAD) के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी को बुधवार को दोबारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
SGPC अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में, धामी ने बलबीर सिंह घुनस को हराया, जिन्हें SAD (U) अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा और SGPC की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने मैदान में उतारा था। यह तीसरा मौका है जब धामी शीर्ष गुरुद्वारा निकाय के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
SGPC की महासभा की बैठक अपने अध्यक्ष और महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करने के लिए यहां तेजा सिंह समुंदरी हॉल में हुई ।


Download Android App
Download iOS App




