Om Prakash Dhankar: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ओ पी धनखड़ के नेतृत्व में घोषणापत्र समिति बनाई है। 14 अन्य सदस्यों वाली समिति चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप देगी।
Highlights:
- बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता ओ पी धनखड़ घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया
- समिति में 14 अन्य सदस्य होंगे
- हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को एक चरण में संपन्न होगा और चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को किए जाएंगे घोषित
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हरियाणा इकाई ने राज्य में एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को वरिष्ठ नेता ओ पी धनखड़ के नेतृत्व में एक घोषणापत्र समिति का गठन किया. पार्टी के एक बयान के अनुसार, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने समिति के गठन की घोषणा की जिसकी अगुवाई बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पी धनखड़ करेंगे। समिति में 14 अन्य सदस्य होंगे ।
समिति के सदस्यों में वरिष्ठ पार्टी नेता अभिमन्यु, रणबीर गंगवा, विपुल गोयल, किरण चौधरी, भव्य बिश्नोई और सुनीता दुग्गल शामिल हैं. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को एक चरण में संपन्न होगा और चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन किया था। जेजेपी फिलहाल अलग रह रही है। ऐसे में इस चुनाव में बीजेपी की राह आसान नहीं होगी। 2019 के चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला. जेजेपी ने 10 विधायकों के साथ मिलकर बीजेपी के साथ गठबंधन किया और चार साल से ज्यादा समय तक सरकार चलायी।
संसदीय चुनाव एक चरण में होंगे
हरियाणा की सभी सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे । नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ बीजेपी अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अंदरूनी सत्ता संघर्ष से जूझ रही है। चुनाव की घोषणा के बाद से जेजेपी के चार विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



