Haryana: BJP ने किरण चौधरी को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Summary :

Kiran Choudhary: हरियाणा में कांग्रेस की ओर से चार बार की विधायक रहीं किरण चौधरी को भाजपा ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले, हरियाणा में चार बार की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा से इस्तीफा दिया था। वो हरियाणा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवार होंगी। ध्यान रहे कि हाल ही में उन्होंने जून में बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा का दामन थामा था। Highlights: भाजपा ने हरियाणा से चार बार की विधायक किरण चौधरी को मिली राज्यसभा की उम्मीदवारी जून में ही कांग्रेस से भाजपा बेटी श्रुति चौधरी के साथ…

Kiran Choudhary

Kiran Choudhary: हरियाणा में कांग्रेस की ओर से चार बार की विधायक रहीं किरण चौधरी को भाजपा ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले, हरियाणा में चार बार की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा से इस्तीफा दिया था। वो हरियाणा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवार होंगी। ध्यान रहे कि हाल ही में उन्होंने जून में बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा का दामन थामा था।

Highlights:

  • भाजपा ने हरियाणा से चार बार की विधायक किरण चौधरी को मिली राज्यसभा की उम्मीदवारी
  • जून में ही कांग्रेस से भाजपा बेटी श्रुति चौधरी के साथ थामा था भाजपा का दामन 
  • भिवानी के तोशाम से चार बार की रह चुकी हैं विधायक 

Kiran Choudhry's first reaction after joining BJP: 'Resigned from Haryana  Congress because…' | Latest News India - Hindustan Times

 

पूर्व सीएम बंसी लाल की बहु हैं किरण चौधरी

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा सीट खाली कर दी थी। । 2019 में भिवानी के तोशाम से कांग्रेस की विधायक चुनी गईं किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं।
Shah Commission: Obedient servants - India Today

Congress पर लगाया था कई संगीन आरोप

किरण चौधरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा था कि पार्टी को व्यक्तिगत जागीर की तरह चलाया जा रहा है। उनका इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की ओर था। राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। 90 सदस्यीय सदन में कांग्रेस को बहुमत नहीं है। राज्यसभा सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 44 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News