Hathras Haadsa: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा भोले की सत्संग में भगदड़ मचने के कारण 123 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद लोगों ने बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बीच बाबा के वकील एपी सिंह ने गुरुवार को अलीगढ़ के दीनदयाल हॉस्पिटल में पहुंचकर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
बाबा कहीं भागे नहीं हैं, वह जांच में सहयोग कर रहे हैं- वकील AP Singh
बाबा के वकील एपी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बाबा कहीं भागे नहीं हैं, वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में ही हैं। मेरे जरिए बाबा से अपना संदेश भेजा है और मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि बाबा कहीं भागेंगे नहीं, पुलिस बाबा को जब बुलाएगी, वह सामने आएंगे। एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमें जांच पर पूरा भरोसा है। बाबा अपनी पेंशन से जीवन यापन करते हैं, यहां चंदा तक लेने की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि बाबा का कोई आश्रम नहीं है।
Hathras Haadsa: सेवादार से लेकर मरने वाले सब बाबा के हैं- वकील AP Singh
उन्होंने कहा कि बाबा को कानून पर पूरा भरोसा है। हम लोग कानून में विश्वास रखते हैं। हाथरस ( Hathras ) हादसे में सेवादार से लेकर मरने वाले सब बाबा के हैं। लेकिन मारने वाले कौन हैं, इसका पता करना है। सनातन को मानने वाले लोग अपने धर्म गुरुओं के पास ही जाते हैं। हमें सरकार, कानून, मीडिया पर पूरा भरोसा है। हम मीडिया से भी सहयोग करने की अपील करते हैं।


Download Android App
Download iOS App




