Rahul Gandhi: हाथरस ( Hathras ) में बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गई। केसी वेणुगोपाल ( KC Venugopal ) ने बताया कि राहुल जल्द हाथरस जाएंगे।
Highlights:
- राहुल गांधी कल सुबह हाथरस हादसे में पीढ़ित लोगों से मिलने हाथरस जाएंगे
- कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी
- हाथरस हादसे में तकरीबन 123 से ज्यादा लोगों की हुई मौत
भोले बाबा के हाथरस में हुए सत्संग में मची भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गई. इसके बाद से भोले बाबा फरार है. उधर, यूपी पुलिस ने भोले बाबा के सेवादारों को गिरफ्तार करने के लिए एक्शन तेज कर दिया है। यूपी पुलिस ने सेवादारों की तलाश में हाथरस, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, फरुखाबाद, मथुरा, आगरा और मेरठ समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में छापेमारे हैं। पुलिस ने अभी तक 30 से ज्यादा सेवादारों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
सपा बोली- भोले बाबा से लोगों की आस्था
उधर, सपा ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । सपा सांसद राम गोपाल यादव ने हाथरस ( Hathras ) हादसे पर कहा, कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है, ज्यादा भीड़ हो जाती है । भोले बाबा से लोगों की आस्था इतनी थी, जिस वजह से बड़े पैमाने पर भीड़ हुई। सरकार इसकी जांच कर रही है, यह हादसा है न कि कोई साजिश है, जैसा कि लोग कह रहे हैं । सरकार को SOP निर्धारित करनी चाहिए कि कितनी भीड़ हो और आने-जाने की व्यवस्था, सुरक्षा के इंतजाम और बाकी की चीजें तय करना चाहिए।
Hathras जैसे हादसे न हो, इसलिए SOP जारी करेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ( Hathras ) जैसी बड़ी सभाओं की अनुमति देने के लिए एसओपी पर काम करना शुरू कर दिया है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को एसओपी ( SOP ) तैयार करने के निर्देश दिए हैं और कार्यक्रमों की अनुमति तभी दी जाएगी जब सुविधाओं के लिए बुनियादी, न्यूनतम शर्तें पूरी होंगी।


Download Android App
Download iOS App



