भट्टी की तरह तपा UP का बांदा, पारा 48°C के पार; Delhi-Punjab में भी लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

Summary :

Heatwave Alert for Delhi UP Punjab: पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन में आसमान से आग बरस रही और रात को भी गर्म हवाएं मुश्किलें बढ़ा रही हैं। आने वाले 1-2 दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। मौसम विभाग ने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को बिना वजह से घर से निकलने से मना किया है। यूपी के कई शहरों में सुबह 8 बजे ही पारा 30-35 डिग्री के पार पहुंच जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 48.2°C पहुंच गया है, इसके साथ ही ये देश का…

Heatwave Alert for Delhi UP Punjab: पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन में आसमान से आग बरस रही और रात को भी गर्म हवाएं मुश्किलें बढ़ा रही हैं। आने वाले 1-2 दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। मौसम विभाग ने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को बिना वजह से घर से निकलने से मना किया है।

यूपी के कई शहरों में सुबह 8 बजे ही पारा 30-35 डिग्री के पार पहुंच जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 48.2°C पहुंच गया है, इसके साथ ही ये देश का सबसे गर्म शहर बन गया है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली और पंजाब में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो 26 मई तक लागू रहेगा।

IMD Warning Extreme Temperatures: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

Heatwave Alert for Delhi UP Punjab
IMD Warning Extreme Temperatures (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है और झुलसाने वाली गर्मी के कारण दिल्ली-एनसीआर भट्टी की तरह तप रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। 26 मई तक दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए 25 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

UP Heat Alert: बांदा का तापमान 48 डिग्री के पार

उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है। यूपी में कहीं ऑरेंज, तो कहीं येलो अलर्ट जारी है। इस समय यूपी का बुंदेलखंड का इलाका विश्व का सबसे गर्म इलाका बना गया है। बांदा का तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आज भी तापमान 48.2 डिग्री तक रहेगा। प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab Weather: पंजाब में भीषण गर्मी

Heatwave Alert for Delhi UP Punjab
Punjab Weather (Image- Social Media)

पंजाब में भी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मसुआम विभाग ने राज्य में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो 26 मई तक लागू रहेगा। पंजाब के अधिकांश इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 46.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।