Heavy Rain Alert in North: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से केरल की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ हिमालयी राज्यों के ऊपर घने और खतरनाक बादल छा गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और दक्षिण भारत दोनों हिस्सों में बड़े स्तर पर मौसम गतिविधियां सक्रिय हो चुकी हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड के ऊपर घने बादलों का बड़ा सिस्टम बन गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैटालाइट तस्वीरों में इन क्षेत्रों के ऊपर सफेद और सर्पिल आकार के बादल साफ दिखाई दे रहे हैं, जो तेज तूफान और भारी बारिश का संकेत माने जा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इन बादलों के कारण कई इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में मौजूद गर्म हवा के टकराव से यह स्थिति पैदा हुई है, जिससे अचानक मौसम खराब हो रहा है।
Rainfall in These States: कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी

- आईएमडी ने हिमालयी राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
- मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है।
- लोगों को पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
- तेज बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
- इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली (Delhi rains) समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
- हालांकि कई इलाकों में गर्मी अभी भी बनी हुई है।
kerala Rainfall: केरल में जल्दी पहुंचेगा मानसून

- दक्षिण भारत में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है।
- केरल और लक्षद्वीप के आसपास समुद्र में बड़े पैमाने पर बादल बन रहे हैं।
- मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है, जबकि इसकी सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है।
- अगर मानसून तय समय से पहले पहुंचता है तो यह पिछले कई वर्षों में सबसे जल्दी आने वाले मानसून में शामिल हो सकता है।
- अरब सागर में लगातार बढ़ रही गरज-चमक और घने बादलों की गतिविधियां मानसून के मजबूत होने का संकेत दे रही हैं।
Heavy Rain Alert in North: भारी बारिश की चेतावनी

- मौसम विभाग ने 28 मई से 3 जून के बीच केरल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
- विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की शुरुआत के समय अरब सागर से काफी मात्रा में नमी आती है, जिससे तेज बारिश होती है।
- प्रशासन ने निचले और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।
- भारी बारिश के कारण जलभराव, अचानक बाढ़ और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
गर्मी और तूफान का दोहरा असर
- देश के कई हिस्सों में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं।
- एक तरफ हिमालयी और दक्षिणी क्षेत्रों में तेज बारिश और तूफान की स्थिति है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाके अभी भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं।
- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुष्क गर्म हवाओं और समुद्र से आने वाली नमी भरी हवाओं के बीच टकराव के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है।
- यही वजह है कि कई राज्यों में अचानक तेज आंधी और बारिश देखने को मिल रही है।
- उपग्रह तस्वीरों में भी साफ दिख रहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की अलग-अलग गतिविधियां एक साथ सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें: Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत! जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश?


Download Android App
Download iOS App




