मणिपुर में मूसलाधार बारिश, पीएम मोदी के सभा स्थल पर घुटनों तक पानी, सामने आया वीडियो

Summary :

Heavy Rain in Manipur: पीएम नरेंद्र मोदी आज शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मणिपुर दौरे पर हैं। मणिपुर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। बारिश से लोग परेशान हैं। इंफाल के कांगला किले के कुछ इलाकों में जल भराव हो गया है। लेकिन कुछ ही देर में पीएम मोदी के सभा को देखते हुए पानी को बाहर निकाला गया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। Manipur Weather Today: आज मणिपुर में मौसम कुछ इस तरह रहेगा आज दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान करीब 24°C (लगभग 75°F) रहेगा। बाद…

Heavy Rain in Manipur: पीएम नरेंद्र मोदी आज शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मणिपुर दौरे पर हैं। मणिपुर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। बारिश से लोग परेशान हैं। इंफाल के कांगला किले के कुछ इलाकों में जल भराव हो गया है। लेकिन कुछ ही देर में पीएम मोदी के सभा को देखते हुए पानी को बाहर निकाला गया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Manipur Weather Today: आज मणिपुर में मौसम कुछ इस तरह रहेगा

Manipur Weather Today
Manipur Weather Today

आज दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान करीब 24°C (लगभग 75°F) रहेगा। बाद में बादल छाए रहेंगे, बारिश थम सकती है लेकिन आर्द्रता बनी रहेगी। रात को मौसम ठंडा हो जाएगा, बादल घने होंगे और तापमान करीब 22‑23°C के बीच आ सकता है। अगर बाहर जाना हो तो छाता या रेनकोट साथ रखना अच्छा रहेगा, शाम‑रात में हल्की सर्दी का एहसास होगा।

Manipur News Today: पीएम मोदी का आज मणिपुर दौरा

Manipur News Today
Manipur News Today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 13 सितंबर को मणिपुर के दौरे पर हैं। यह दौरा राज्य में 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद उनकी पहली यात्रा है। वे चुराचांदपुर पहुंच चुके हैं और इस दौरान उन्होंने मणिपुर की जनता को 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

Heavy Rain in Manipur: मणिपुर में PM Modi बोले नाम में ही ‘मणि’

PM Modi
PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मणिपुर के नाम में ही ‘मणि’ है। यही वह ‘मणि’ है जो भविष्य में पूरे पूर्वोत्तर को जगमगाने वाला है। भारत सरकार मणिपुर को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है। मणिपुर की धरती साहस और वीरता की धरती है। आज जब मेरा हेलीकॉप्टर काम नहीं कर रहा था, तो सड़क पर जो दृश्य मैंने देखा, उसके लिए मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ। जिस तरह से मैंने मणिपुर के युवाओं और बुजुर्गों को हाथों में तिरंगा लिए देखा, मैं इस पल को जीवन में कभी नहीं भूल सकता।

ये भी पढ़ें: PM Modi Manipur Visit LIVE Updates: ‘हौसलों और हिम्मत की घरती है मणिपुर’, लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बोले पीएम मोदी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।