राहुल गांधी की अपील – टिड्डियों से फसल की नुकसान उठाने वाले राज्यों और किसानों की मदद करे केंद्र

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के कई प्रदेशों में टिड्डियों के दल से हुए फसलों के नुकसान को लेकर शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को संबंधित राज्यों एवं किसानों की मदद करनी चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के कई प्रदेशों में टिड्डियों के दल से हुए फसलों के नुकसान को लेकर शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को संबंधित राज्यों एवं किसानों की मदद करनी चाहिए। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टिड्डी दल ने हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में फसल को नष्ट कर दिया है। भारत सरकार को राज्यों और इस समस्या के कारण नुकसान उठाने वाले किसानों की मदद करनी चाहिए।’’ 

गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में कहर मचा चुके टिड्डी दल अब दिल्ली से सटे हरियाण के गुरुग्राम पहुंच गए हैं और यहां शनिवार को अनेक स्थानों पर आसमान में टिड्डियों का जाल सा छा गया। 

इससे पहले  राहुल गांधी ने चीन मुद्दे से परे कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। देश में तेजी से फैल रहे इस खतरनाक वायरस को लेकर राहुल ने कहा कि कोरोना देश के नए हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पास इस महामारी से निपटने का कोई प्लान नहीं है।
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 देश के नए हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। भारत सरकार के पास इस महामारी से निपटने का कोई प्लान नहीं है। प्रधानमंत्री खामोश है। उन्होंने महामारी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और इससे निपटने से इंकार कर दिया है।

Ujjwal Jain