High Alert on Bakrid: बकरीद पर पूरे देश में कड़ी सुरक्षा, Drone, CCTV, फ्लैग मार्च से निगरानी, भारी फोर्स तैनात

Summary :

High Alert on Bakrid: आज देशभर में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है और मस्जिदों में नमाज अदा की गई है। इस दिन एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है साथ ही कुर्बानी और त्याग का संदेश दिया जा रहा है। ऐसे त्यौहार में पूरे देश में सुरक्षा सख्त कर दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। बंगाल, यूपी, दिल्ली, बंगाल समेत कई राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। दिल्ली में भारी सुरक्षा तैनात दिल्ली की जामा मस्जिद…

High Alert on Bakrid: आज देशभर में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है और मस्जिदों में नमाज अदा की गई है। इस दिन एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है साथ ही कुर्बानी और त्याग का संदेश दिया जा रहा है। ऐसे त्यौहार में पूरे देश में सुरक्षा सख्त कर दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। बंगाल, यूपी, दिल्ली, बंगाल समेत कई राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है।

दिल्ली में भारी सुरक्षा तैनात

High Alert on Bakrid
High Alert on Bakrid

दिल्ली की जामा मस्जिद समेत पूरे देश में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही बकरीद मनाई जा रही है। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग मस्जिदों और ईदगाहों में इकट्ठा हुए विशेष नमाज अदा की गई। कई शहरों में त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जाए और कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। जामा मस्जिद के आसपास दिल्ली पुलिस ने भारी सुरक्षा तैनात की गई है। साथ ही शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की गई है।

पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के साथ ही पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। ड्रोन कैमरे, CCTV, फ्लैग मार्ट और पुलिस की रूफटॉप ड्यूटी से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने के लिए सभी पोस्ट को स्कैन किया जा रहा है और हर तरफ पुलिस बल अलर्ट मोड में है। यूपी में योगी सरकार ने  पहले ही सड़कों पर नाजन की अनुमति नहीं दी थी साथ ही कुछ पशुओं की कुर्बानी पर भी रोक लगा दी थी।

उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश

High Alert on Bakrid
High Alert on Bakrid

बिहार में बकरीद के दिन पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है और जहां पशुओं की कुर्बानी दी जाएगी वहां दंगा नियंत्रण बल को तैनात किया गया है। आज सुबह से ही बिहार पुलिस ने फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। किसी भी घटना को रोकने के ले अधिकारियों ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए गए है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।