Him MSME Fest 2026: हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 उद्योग और उद्यमिता के मंच के साथ ही आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत और उत्सव बनने जा रहा है। पहली बार महोत्सव के इतिहास में एक फैक्ट्री आउटलेट ज़ोन की स्थापना की जा रही है, जहां लगभग 50 प्रतिष्ठित फैक्ट्री आउटलेट स्टॉल लगाए जाएंगे। उद्योग विभाग के निदेशक डॉ युनूस ने बताया कि इन स्टॉलों पर नामी और भरोसेमंद ब्रांड्स के उत्पाद उपलब्ध होंगे। यह पहल उपभोक्ता हित को केंद्र में रखकर शुरू की गई है ताकि औद्योगिकरण का लाभ आम आदमी को मिल सके।
Him MSME Fest 2026: फैक्ट्री आउटलेट ज़ोन में उपलब्ध उत्पाद
हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के फैक्ट्री आउटलेट स्टॉल्स पर उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विविध उत्पादों की श्रृंखला मिलेगी। फैक्ट्री आउटलेट स्टॉल्स पर खाद्य उत्पाद और रेडी-टू-ईट फूड आइटम्स, हथकरघा, वस्त्र और पारंपरिक परिधान, घरेलू उपयोग के उपकरण, चमड़ा उत्पाद और स्पोर्ट्स शूज़, बेकरी और पैकेज्ड फूड और प्रदेश के स्थानीय और पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध होंगे। ये सभी उत्पाद प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, कारीगरों के हुनर और एमएसएमई की गुणवत्ता को दर्शाएंगे।
Factory Outlet Model: उपभोक्ता को सीधा लाभ

फैक्ट्री आउटलेट मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उत्पादक और उपभोक्ता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे कीमतें कम होती हैं और गुणवत्ता बनी रहती है। यह मॉडल न केवल खरीदारी को सस्ता बनाता है, बल्कि पारदर्शिता और भरोसे को भी बढ़ावा देता है। यह ज़ोन केवल उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी नहीं होगा, बल्कि एमएसएमई आधारित ब्रांड्स के लिए भी एक सुनहरा अवसर साबित होगा।
Factory Outlet Zone: उपभोक्ता और निर्माता दोनों को मिलेगा लाभ
फैक्ट्री आउटलेट ज़ोन के जरिये सीधे बाजार से जुड़ाव मिलने से छोटे और मध्यम उद्यमों को ब्रांड पहचान, ग्राहक प्रतिक्रिया और बिक्री विस्तार का सीधा लाभ मिलेगा। फैक्ट्री आउटलेट ज़ोन हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 का प्रमुख आकर्षण बनेगा, जहां लोग परिवार के साथ न केवल खरीदारी करेंगे बल्कि उद्यमिता के वास्तविक मॉडल को भी नजदीक से समझ पाएंगे। यह पहल राज्य के औद्योगिक और उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है, जिसका लाभ उपभोक्ता और निर्माता दोनों को मिलेगा।
शिमला से विक्रांत सूद की रिपोर्ट
ALSO READ: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार


Download Android App
Download iOS App




