आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने एलके आडवाणी को दी 99वें जन्मदिन की बधाई

Summary :

अमरावती, 8 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवाणी को उनके 99वें जन्मदिन पर बधाई दी। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया, “मैं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न लालकृष्‍ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, खुशियां और लंबी उम्र प्रदान करें।” तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने भी आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और लंबी उम्र की कामना की। आंध्र…

अमरावती, 8 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवाणी को उनके 99वें जन्मदिन पर बधाई दी।

राज्यपाल अब्दुल नजीर ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया, “मैं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न लालकृष्‍ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, खुशियां और लंबी उम्र प्रदान करें।”

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने भी आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और लंबी उम्र की कामना की।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी आडवाणी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत रत्न एलके आडवाणी को उनके 99वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। राष्ट्र-निर्माण में उनका अमूल्य योगदान और दशकों की समर्पित जनसेवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। स्वतंत्र भारत के शुरुआती नेताओं में से एक के रूप में उन्होंने देश के विकास और प्रगति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

मुख्यमंत्री नायडू ने कहा, “मुझे उनके साथ एनडीए में काम करने का सौभाग्य मिला। आने वाले वर्षों में उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, खुशियां और लंबी उम्र मिले, यही कामना है।”

उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने कहा, “राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान अद्वितीय है। आपने स्वतंत्र भारत की राजनीति और देश के विकास को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। आपकी दशकों की जनसेवा हम सभी को प्रेरित करती है। मैं भगवान श्री लक्ष्मीपति बालाजी से आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

आंध्र प्रदेश के एचआरडी और आईटी मंत्री नारा लोकेश ने भी आडवाणी को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “भारतीय राजनीति के एक ऐसे दिग्गज, जिनका अनुशासन, विवेक और निस्वार्थ सेवा भाव देश भर के नेताओं की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है। इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना करता हूं”

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ नेता को बधाई दी। उन्‍होंने कहा, “यह एक अत्यंत हर्ष का अवसर है कि लालकृष्ण आडवाणी, जो भारत के विकास के लिए दूरदर्शी सोच रखते हैं, नए भारत के निर्माण में अग्रणी रहे हैं और जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया, अब अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा युवाओं का मार्गदर्शन करती है। वे एक अनुशासित और सिद्धांतों पर आधारित जीवन जीने का एक बेहतरीन उदाहरण हैं।”

–आईएएनएस

एएसएच/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.