गुजरात: उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ में लिया हिस्सा, आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ किया लोक नृत्य

Summary :

वलसाड, 15 नवंबर (आईएएनएस)। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर वलसाड जिले में आयोजित भव्य ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ उत्साहपूर्वक उनके पारंपरिक लोक नृत्य में हिस्सा लिया। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और विरासत का जश्न मनाया गया। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नानापोंधा सर्कल में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद इस सर्कल से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक एक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। रैली में पारंपरिक लोक नृत्यों और स्थानीय…

वलसाड, 15 नवंबर (आईएएनएस)। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर वलसाड जिले में आयोजित भव्य ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ उत्साहपूर्वक उनके पारंपरिक लोक नृत्य में हिस्सा लिया। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और विरासत का जश्न मनाया गया।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नानापोंधा सर्कल में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद इस सर्कल से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक एक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। रैली में पारंपरिक लोक नृत्यों और स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस दौरान संघवी भी आदिवासी नृत्य में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, आदिवासी समुदाय के नेताओं और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। ये उत्सव 12 से 18 नवंबर तक पूरे राज्य में चलने वाले एक सप्ताह के कार्यक्रम का हिस्सा हैं। राज्य सरकार ने 14 आदिवासी जिलों, 55 विधानसभा क्षेत्रों, सभी 34 जिलों और 17 नगर निगमों में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

इससे पहले, राज्य स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदिवासी विकास मंत्री नरेश पटेल ने घोषणा की थी कि 15 नवंबर को 2,300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

सरकार ने 18,828 से अधिक आदिवासी लाभार्थियों को जमीन के मालिकाना हक से जुड़े ‘7/12’ दस्तावेज देने की घोषणा की। साथ ही, स्थानीय आदिवासी खान-पान और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 14 ‘जोहार कैफे’ खोलने की भी योजना है।

बता दें कि बिरसा मुंडा ने 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। अपनी जमीन, जंगलों और जल संसाधनों पर आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी। 15 नवंबर 2021 से केंद्र सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाती है।

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.