छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बेहतर सुविधाएं दीं : प्रदीप भंडारी

Summary :

नई दिल्‍ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। छठ महापर्व बिहार, नई दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश समेत देशभर के कई राज्‍यों में मनाया जा रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने रविवार को छठ पूजा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, “देखिए, इस समय मैं दिल्ली के आस्था कुंज घाट पर हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं यहां हूं, जहां पूर्वांचल से आए हमारे भाई-बहन छठी मैया को समर्पित छठ का भव्य त्योहार मना रहे हैं और मुझे भी इसका हिस्सा बनने का मौका मिला है।” प्रदीप भंडारी ने…

नई दिल्‍ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। छठ महापर्व बिहार, नई दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश समेत देशभर के कई राज्‍यों में मनाया जा रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने रविवार को छठ पूजा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, “देखिए, इस समय मैं दिल्ली के आस्था कुंज घाट पर हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं यहां हूं, जहां पूर्वांचल से आए हमारे भाई-बहन छठी मैया को समर्पित छठ का भव्य त्योहार मना रहे हैं और मुझे भी इसका हिस्सा बनने का मौका मिला है।”

प्रदीप भंडारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्‍ली में किसी भी पूर्वांचल भाई से बात करेंगे तो यह मानेंगे कि स्‍वच्‍छ दिल्‍ली के भीतर प्रदेश सरकार ने छठ पर्व मनाने के लिए बेहतर सुविधा दी है। दिल्‍ली के हर घाट पर साफ सफाई का पूरा ध्‍यान दिया गया है। दिल्‍ली सरकार पूर्वांचल के भाई-बहनों का सम्‍मान करती है।

प्रदीप भंडारी ने इस बीच आम आदमी पाटी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, भ्रष्ट आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर होने के बाद से ही छटपटा रही है। जैसे पानी से निकलने पर मछली तड़पती है, ठीक वैसे ही ये लोग भी तड़प रहे हैं। केजरीवाल और उनके छोटे-मोटे समर्थक सत्ता से दूर हैं और जब से उन्होंने देखा है कि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के विकास के लिए काम कर रही है, तब से वे लगातार झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं।”

इसी बीच दिल्‍ली सरकार के मंत्री मंत्री कपिल मिश्रा ने भी छठ पर्व पर अर्घ्‍य दिया। उन्‍होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “इस खूबसूरत नजारे को देखिए, यमुना का यह सुंदर दृश्य और छठी मैया की अद्भुत पूजा। मुख्यमंत्री ने सोनिया विहार में यमुना के किनारे खड़े होकर अर्घ्य दिया। यह एक बहुत ही सुंदर नजारा था और दिल्ली में छठ पूजा हर साल और भी दिव्य और भव्य होती जा रही है।”

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा, “आज के इस त्योहार पर पिछले कई साल से मैं अपनी मां के साथ अपने घर से आता था। चूंकि अब मेरी मां हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए मैं अपनी पत्नी और पूरे परिवार के साथ अपने सिर पर ‘डलिया’ (पूजा सामग्री की टोकरी) रखकर आता हूं। छठी मैया का आशीर्वाद पूरे क्षेत्र, पूरे विधानसभा क्षेत्र और महराजगंज सदर विधानसभा के सभी भाई-बहनों पर हमेशा बना रहे। व्रत रखने वाली हमारी बहनों और माताओं पर छठी मैया की असीम कृपा बनी रहे। वे समृद्ध और खुशहाल रहें, मैं छठी मैया से यही प्रार्थना करता हूं।”

–आईएएनएस

एएसएच/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.