कर्नाटक के धारवाड़ में एनएच-4 पर कार पलटने से तीन लोगों की मौत

Summary :

धारवाड़, 1 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में धारवाड़ तालुक के वेंकटपुर गांव के पास मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर एक कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान केयू विनायक (25), मंजुनाथ (29) और बसवराज (34) के रूप में हुई है, ये सभी दावणगेरे जिले के निवासी थे। बताया जाता है कि वे खानपान के काम के लिए धारवाड़ आए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग अपना काम खत्म करके शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे और…

धारवाड़, 1 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में धारवाड़ तालुक के वेंकटपुर गांव के पास मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर एक कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान केयू विनायक (25), मंजुनाथ (29) और बसवराज (34) के रूप में हुई है, ये सभी दावणगेरे जिले के निवासी थे। बताया जाता है कि वे खानपान के काम के लिए धारवाड़ आए थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग अपना काम खत्म करके शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे और उसके बाद कार धारवाड़ की ओर जा रही थी।

यह दुर्घटना लगभग सुबह 2:30 बजे घटी जब एक लॉरी अचानक कार के सामने आ गई। लॉरी से बचने के प्रयास में, चालक बसवनागौड़ा ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, इसके परिणामस्वरूप वाहन तेज गति से सड़क विभाजक से टकरा गया और पलट गया।

तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए धारवाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संबंधित गराग पुलिस स्टेशन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जांच शुरू की।

गौरतलब है कि 28 अगस्त को भी तुमकुरु जिले के चिक्कनायकानहल्ली तालुक में गोडेकेरे गेट के पास दो कारों की टक्कर में तीन साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मृतकों की पहचान चिक्कनायकानहल्ली निवासी अनिल (32) और विवेक (31) तथा तुरुवेकेरे निवासी दाऊद पाशा और उनकी तीन वर्षीय बेटी अनाम के रूप में हुई थी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब तुरुवेकेरे से आ रही एक कार चिक्कनायकानहल्ली की ओर से आ रही एक फॉक्सवैगन कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए था।

सोमवार को उत्तरी बेंगलुरु में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में, कावल बैरासंद्रा निवासी 68 वर्षीय आरए बाबू की मौत हो गई, जब सुबह करीब 9:30 बजे गोरगुंटेपाल्या के पास एक कचरा ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाबू सीएमटी की ओर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे नियंत्रण खो बैठे और गिर गए। वे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना में, गोरगुंटेपाल्या निवासी 38 वर्षीय विक्रेता महेश की मौत हो गई, जब उनकी मोटरसाइकिल पीन्या फ्लाईओवर पर खड़ी एक लॉरी से लगभग 3:30 बजे टकरा गई। महेश दासनपुरा बाजार जा रहे थे, जहां वह नींबू बेचते थे।

–आईएएनएस

एसएके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.