हिट्स भर्ती 2026: चीफ मैनेजर सहित 21 पदों पर आवेदन शुरू, 40 से 47 वर्ष वालों के लिए सुनहरा मौका

Summary :

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की एक 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मिनी रत्न पीएसयू एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड (हिट्स) ने चीफ मैनेजर सहित विभिन्न 21 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। हिट्स की ओर से जारी 21 रिक्तियों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – डिजाइन, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (स्ट्रक्चरल) का 1; इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – डिजाइन, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (एचवीएसी) का 1; इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – डिजाइन, सीनियर…

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की एक 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मिनी रत्न पीएसयू एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड (हिट्स) ने चीफ मैनेजर सहित विभिन्न 21 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

हिट्स की ओर से जारी 21 रिक्तियों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – डिजाइन, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (स्ट्रक्चरल) का 1; इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – डिजाइन, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (एचवीएसी) का 1; इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – डिजाइन, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) का 1; इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – डिजाइन, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (प्लंबिंग) का 1; इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – डिजाइन, ऑपरेशन्स मैनेजर (बीएमई) के 2; इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – डिजाइन, ऑपरेशन मैनेजर (क्वांटिटी सर्वेयर) के 2; इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – एग्जीक्यूशन, चीफ मैनेजर (सिविल) के 3; इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – एग्जीक्यूशन, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (एमईपी) के 5; और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट – एग्जीक्यूशन, ऑपरेशन्स मैनेजर (सिविल) के 5 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे हिट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार पूर्णकालिक बीई/बीटेक/डिप्लोमा या एमई/एमटेक होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 3 से 10 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 40 से 47 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्ट और इंटरव्यू/स्किल असेसमेंट टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में उम्मीदवारों को अलग-अलग सूचना भेजी जाएगी।

वहीं चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी चीफ मैनेजर पद के लिए 29,100 से 54,500 रुपए, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर के लिए 24,900 से 50,500 रुपए और ऑपरेशन्स मैनेजर के लिए 20,600 से 46,500 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

–आईएएनएस

डीके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.