स्टर्लिंग बायोटेक मामले में आरोपी हितेश पटेल अल्बानिया में गिरफ्तार

Summary :

वह मामले के मुख्य आरोपियों संदेसरा भाइयों नितिन एवं चेतन संदेसरा का रिश्तेदार है। उन्होंने कहा कि पटेल को जल्द भारत प्रत्यर्पित किए जाने की संभावना है।

स्टर्लिंग बायोटेक समूह के 8,100 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में आरोपी हितेश पटेल को अल्बानिया में हिरासत में ले लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी इंटरपोल नोटिस के बाद पटेल को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पटेल को अल्बानिया के विधि प्रवर्तन अधिकारियों ने 20 मार्च को तिराना में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि पटेल इस मामले में एक आरोपी है। वह मामले के मुख्य आरोपियों संदेसरा भाइयों नितिन एवं चेतन संदेसरा का रिश्तेदार है। उन्होंने कहा कि पटेल को जल्द भारत प्रत्यर्पित किए जाने की संभावना है।

VVIP हेलीकॉप्टर मामला : कोर्ट ने तिहाड़ जेल में क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ की ED को दी अनुमति

प्रवर्तन निदेशालय ने पटेल के खिलाफ 11 मार्च को इंटरपोल नोटिस जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि पटेल संदेसरा की छद्म कंपनियों के लिए ‘डमी’ निदेशक लाने का काम करता था।

Desk Team