इन दिनों अगर कोई स्टार किड सबसे ज्यादा मशहूर है तो वो है बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के बेटे छोटे नवाब तैमूर अली खान जो आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस के कारण खूब सुर्ख़ियों में रहते है।
बीते दिन होली के मौके पर भी तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयी और अब खूब वायरल हो रही है। तैमूर ने इस साल का होली सेलिब्रेशन किया अपनी कजिन बहन इनाया खेमू के साथ जो तैमूर की तरह ही बेहद क्यूट है।
आपको बता दें इनाया खेमू सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी है और उनकी भी होली सेलिब्रेशन करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों भाई बहन ने इस मौके पर खूब मस्ती की।
तैमूर अली खान अपने घर की बालकनी में पिचकारी से होली खेलते हुए नजर आ रहे है और अपनी नैनी के साथ नीचे खड़े लोगों पर पानी की बौछार भी कर रहे थे। छोटे नवाब तैमूर 15 अगस्त से लेकर दिवाली तक हर त्यौहार को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हुए देखे गए थे।
View this post on Instagram
#taimuralikhan enjoying holi ?❤️❤️❤️ #happyholi . Feels like sunday morning today @viralbhayani
सोहा अली खान ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली के रंग में रंगी अपनी बेटी इनाया की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को होली की शुभकामनाएं दी।
वहीँ तैमूर के घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी ही रहती है जो उनकी एक झलक को कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते है। आपको बता दें करीना कपूर के घर होली का कोई विशेष आयोजन नहीं होता पर तैमूर के लिए कोई रोक टोक नहीं है।


Download Android App
Download iOS App







