उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सीओ अनुज चौधरी का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को होली के दिन अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इस बयान के बाद विभिन्न समुदायों के बीच बहस छिड़ गई है। ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने इस पर आपत्ति जताते हुए शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया।
मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि संभल के सीओ अनुज चौधरी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है, जबकि होली साल में सिर्फ एक बार आती है। इसलिए मुसलमानों को चाहिए कि होली के दिन घरों से बाहर न निकलें। हालांकि, इसे इस तरह भी कहा जा सकता था कि हिंदू भाई अपने मुस्लिम भाइयों का होली के दिन सम्मान करें, उनकी आस्था का ख्याल रखें और उन पर रंग न डालें। लेकिन हर किसी की अपनी सोच है और उसे मुबारक।
Sambhal Violence: संभल हिंसा के 17 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
उन्होंने कहा, "मैं सभी मुसलमानों से और खासकर इमामों से अपील करना चाहता हूं कि आने वाला जुमा, जो होली के दिन पड़ रहा है, उस दिन जुमे की नमाज को थोड़ा देर से यानी ढाई बजे अदा कर लें। आमतौर पर डेढ़ से दो बजे तक होली का उत्सव संपन्न हो जाता है। अगर हम ऐसा करते हैं, तो इससे सौहार्द, भाईचारा और मोहब्बत की एक मिसाल कायम होगी और नमाज में कोई फर्क भी नहीं पड़ेगा।"
मौलाना रशीदी ने कहा कि कुछ शरारती लोग त्योहारों के नाम पर छेड़छाड़ और दंगा करने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें नमाज का समय थोड़ा आगे कर लेना चाहिए। हमारा पैगाम तो मोहब्बत का है, जो जहां तक पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App



