Women’s Day पर CM पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं, महिलाओं के आरक्षण पर जोर

Summary :

महिला सशक्तिकरण के लिए CM पुष्कर सिंह धामी का संकल्प

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लोगों, विशेषकर महिला शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं, जो हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता है। भारतीय संस्कृति में शक्ति की पूजा की जाती है, महिलाएं समाज में मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत भी हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनकी वर्तमान स्थिति को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। CM धामी ने बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण और उत्तराखंड सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।

Uttarakhand के 3 जिलों में हिमस्खलन का खतरा, DGRI ने जारी किया अलर्ट

CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करके राज्य की जनता से किया वादा पूरा किया है। यह भी महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कानून है और उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने भी शुक्रवार को शास्त्री भवन, नई दिल्ली में अपने परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, जिसमें सभी विभागों की महिला कर्मचारियों को उनके योगदान को स्वीकार करने और प्रेरक कहानियों को साझा करने के लिए एक साथ लाया गया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।