गृह मंत्रालय ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का किया ऐलान, जानें क्या है नाम ?

Summary :

लद्दाख :  भारतीय गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग जिले बनाए हैं। इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। बता दें कि, गृह मंत्री ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी की तलाश में विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के दृष्टिकोण के तहत, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है। नए जिले जांस्कर, द्रास,…

लद्दाख :  भारतीय गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग जिले बनाए हैं। इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। बता दें कि, गृह मंत्री ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी की तलाश में विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के दृष्टिकोण के तहत, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है। नए जिले जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग होंगे।

Highlight : 

  • गृह मंत्रालय ने लद्दाख में 5 नए जिले बनाने का ऐलान किया
  • 31 अक्टूबर 2019 को लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश बना
  • मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध

लद्दाख में 5 नए जिले बनाने का ऐलान

लद्दाख में 5 नए जिले बनाएगा केंद्र, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान | Aawaz News आवाज़ न्यूज़

गृह मंत्रालय ने लद्दाख में 5 नए जिले बनाने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए केद्रींय गृहमंत्री अमित शाह लिखते हैं, ‘विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के जी के दृष्टिकोण के तहत, गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है। नए जिले, जिसका नाम ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग है, हर कोने में शासन को मजबूत करके लोगों को मिलने वाले लाभों को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

जानें, जम्मू से कब अलग हुआ लद्दाख

लद्दाख को मात्रा के बजाय गुणवत्तापूर्ण पर्यटन की अधिक आवश्यकता क्यों है | टाइम्स ऑफ इंडिया ट्रैवल

बता दें कि, 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू और कश्मीर से अलग होकर लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश बना। यह कदम भारत सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद उठाया गया था। इस कानून के तहत, जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh