‘मंदिर तोड़ने वाला औरंगजेब महान कैसे’, Abu Azmi के बयान पर भड़के Eknath Shinde

Summary :

एकनाथ शिंदे ने कहा मंदिर तोड़ने वाला महान कैसे हो सकता है

फिल्म छावा रिलीज होने के बाद मुगलों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सपा नेता अबू आसिम आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की है।  अबू आजमी ने कहा कि औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। वो क्रूर नहीं, महान शासक था। इस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनपर भड़क गए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा अबू आजमी की हिम्मत कैसे हुई औरंगजेब को महान बताने की। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।  शिंदे ने कहा, अबू आजमी हमेशा ऐसे आपत्तिजनक बयान देते रहते हैं। जिसने हमारे महाराज को तकलीफ दी वो महान  कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देने वाला कोई भी हो उसपर तुरंत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

‘तुरंत बच्चे पैदा करो’, परिसीमन के हंगामे के बीच Tamil Nadu CM स्टालिन ने लोगों से की अपील

अबू आजमी ने क्या कहा

आपको बता दें कि अबू आजमी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। सोमवार को उन्होंने कहा, गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था। उन्होंने यहां तक दावा किया कि जब उनके सेनापति ने बनारस में एक पंडित की बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की तो औरंगजेब ने उस सेनापति को दो हाथियों के बीच बांधकर मरवा दिया। बाद में उन पंडितों ने औरंगजेब के लिए एक मस्जिद बनवाई और भेंट की। वह एक अच्छा शासक था, उसने जो भी किया वह सही था। अगर कोई और राजा होता तो वह भी यही करता।

हिरासत में IIT बाबा Abhay Singh , होटल से पुलिस ने बरामद किया गांजा

संभाजी का हत्यारा था औरंगजेब

दरअसल, फिल्म छावा देखने के बाद लोग औरंगजेब द्वारा संभाजी महाराज पर किए गए अत्याचारों की चर्चा कर रहे हैं और इस बारे में इतिहास के पन्ने पलट रहे हैं। संभाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र थे। फिल्म छावा में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार औरंगजेब ने संभाजी को प्रताड़ित किया और मृत्यु दी। 

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।