Shafiqur Rahman Barq : यूपी की संभल सीट से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। शफीकुर्रहमान बर्क देश के सबसे बुजुर्ग सांसद थे। वे अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते थे। इस बार भी सपा ने उन्हें संभल सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। बर्क को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बहुत करीबी मन जाता था। शफीकुर्रहमान का संभल के इलाके में अच्छा-खासा दबदवा माना जाता है।
Highlights
- सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन
- करोड़ो की संपत्ति के मालिक थे शफीकुर्रहमान बर्क
- देश के सबसे बुजुर्ग सांसद थे शफीकुर्रहमान बर्क
शफीकुर्रहमान के पास कितनी संपत्ति?
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पास करोड़ों की संपत्ति थी। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 32 लाख 96 हजार रुपये की है। शफीकुर्रहमान बर्क के पास 5 लाख रुपये कैश थे। शफीकुर्रहमान बर्क के बैंक खातों में करीब 29 लाख रुपये थे।
शफीकुर्रहमान के पास थी स्कॉर्पियो गाड़ी
शफीकुर्रहमान के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी थी। उनके पास तकरीबन 36 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने थे। उनके पास 6 लाख का एक ऑफिस स्पेस था। इसके अलावा, बर्क के नाम पर दो घर थे। इन दोनों की कीमत 90 लाख रुपये के करीब थी। यह जानकारी उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दी।
PM मोदी ने भी की थी तारीफ़
हाल ही में पीएम मोदी ने भी शफीकुर्रहमान बर्क की तारीफ़ की थी। उन्होंने सदन को संबोधित करते वक्त कहा था कि यह बड़ी बात है कि 93 साल की उम्र में संभल से सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क भी इस सदन में उपस्थित है। सदन के प्रति ऐसी निष्ठा होनी चाहिए। इसका वीडियों भी खूब वायरल हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



