नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि उन्हें 2017-2018 में उनकी पेशवर कानूनी सेवाओं के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएफआई) की तरफ से भुगतान किया गया था और उस भुगतान का सीएए-विरोधी प्रदर्शनों से कोई लेना-देना नहीं है।
पीएएफआई के भुगतान पर सवाल उठाने वाली खबरों को बकवास बताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक प्रसिद्ध मामले में हादिया की पैरवी करने के लिए उन्हें भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा,“मुझे मेरी पेशेवर सेवाओं के लिए भुगतान किया गया था। मुझे बदनाम करने की हर कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएफआई) के बैंक खातों का विश्लेषण करते हुए एक बयान जारी किया है जिसमें मेरे नाम पर 77 लाख रुपये भुगतान का विवरण दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



