सीबीआई ने फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका (सीए) से संपर्क कर सोशल नेटवर्किंग साइट से भारतीयों के निजी डेटा को अवैध तरीके से जुटाने और इस्तेमाल करने के मामले में अपने सवालों पर दोनों कंपनियों से जवाब मिलने के बाद उनसे कुछ अतिरिक्त सूचनाएं मांगी हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी को अपने सवालों पर दोनों कंपनियों से जवाब मिले थे, लेकिन उसे कुछ खास सवालों पर उनसे ज्यादा जानकारी चाहिए।
कर्नाटक में BJP उम्मीदवारों की पहली सूची को 16 मार्च को दिया जाएगा अंतिम रूप
अधिकारियों ने इस संवाद का ब्योरा देने से इनकार कर दिया, क्योंकि जांच अभी अहम चरण में है। अब सीबीआई को तय करना है कि प्राथमिकी में आगे कदम बढ़ाना है कि नहीं।
कंपनियों को भेजे पत्र में सीबीआई ने डेटा इकट्ठा करने के लिए उनकी ओर से अपनाए गए तौर-तरीकों का ब्योरा मांगा है।
केंद्र के निर्देश पर सीबीआई ने पिछले साल सीए और ग्लोबल साइंस रिसर्च (जीएसआर) के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) शुरू की थी। उन पर डेटा चोरी करने का आरोप लगा था।


Download Android App
Download iOS App



