प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को आईएमए ज्वैलर्स और पोंजी स्कीम के मुख्य आरोपी मंसूर खान की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है।
मंसूर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल के आवास पर शुक्रवार देर रात पेश किया गया। उसे अब शनिवार को ही धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने मंसूर खान को दुबई से आने पर नई दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था।
एसआईटी अधिकारी मोहम्मद ने कहा, “मंसूर खान को एयर इंडिया की उड़ान संख्या 916 से दुबई से यहां आने के बाद नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात करीब दो बजे हिरासत में ले लिया गया। उसे जल्द ही हमारे अधिकारियों द्वारा बेंगलुरु लाया जाएगा।”
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एसआईटी को करोड़ों के आईएमए गोल्ड धोखाधड़ी मामले में बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से इंटरपोल को खान के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया था।


Download Android App
Download iOS App



