अपने अलग अलग विषय और अंदाज से ऑनलाइन क्लासेज देने वाले टीचर्स को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। इसी चर्चा में एक नाम फेमस कोचिंग संस्थान फिजिक्स वाला का भी आता है। बीते गुरुवार को सोशल मीडिया पर फिजिक्स वाला कोचिंग से जुड़ा हुआ एक वीडियो तेजी के साथ वायरल होना शुरू हो गया। वायरल हुए इस वीडियो में ऑनलाइन क्लास के दौरान स्टूडेंट और टीचर के बीच मारपीट होती हुई दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की टिप्पणी
बीते 24 घंटे में तेजी के साथ वायरल हुए इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, स्टूडेंट और टीचर के बीच हुई इस मारपीट के वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कोचिंग संस्थान के क्लासरूम में स्टूडेंट और टीचर के बीच में किसी सवाल को लेकर कहासुनी हो गई थी, देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसके साथ ही आपको बता दें कि वायरल हुए वीडियो में स्टूडेंट और टीचर फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान के ड्रेसकोड में भी दिखाई दे रहे हैं, इसलिए ये वीडियो भी उसी संस्थान का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कोचिंग संस्थान फिजिक्स वाला की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले लोग इस वीडियो को लेकर अपनी अपनी राय देने के साथ ही वीडियो को शेयर करने में बिल्कुल चूक नहीं रहे हैं। हालाकिं, वायरल वीडियो के आधार पर अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान के क्लासरूम का वीडियो किस सेंटर का है।


Download Android App
Download iOS App



