भारत ने हमेशा कायराना हमलों का दिया करारा जवाब: CM विष्णु देव साय

Summary :

आतंकी हमले पर मुख्यमंत्री साय की कड़ी प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे कायराना हरकत बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा ऐसे हमलों का मुँहतोड़ जवाब दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर हालात की समीक्षा की। साय ने रायपुर के मृतक कारोबारी के परिवार को मदद का आश्वासन दिया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हमले को एक कायराना हरकत बताया। साय ने कहा कि आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाकर एक बार फिर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। साथ ही उन्होंने इस घटना में छत्तीसगढ़ के निवासी के मारे जाने पर कहा कि जो भी सहयोग हो सकता है, वह सरकार कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में जिन लोगों की जान गई है, उनके प्रति वह गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर इस तरह का हमला हुआ है, तब-तब भारत ने उसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिन के दौरे पर थे, लेकिन उन्होंने हालात की गंभीरता को देखते हुए दौरा बीच में छोड़कर भारत वापसी की और एयरपोर्ट से ही हालात की समीक्षा शुरू कर दी। इससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार इस हमले को कितनी गंभीरता से ले रही है।

पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्री ने बुलाई सुरक्षा समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने रायपुर के कारोबारी की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी सरकार पीड़ित परिवार की हर मुमकिन मदद कर रही है। साय ने कहा, “इस हमले में रायपुर के एक कारोबारी की भी मृत्यु हुई है, जिनका नाम दिनेश मिरानी बताया गया है। राज्य सरकार मृतक के परिजनों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है।”

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 16 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में स्थानीय निवासी भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हमला ऐसे समय हुआ जब घाटी में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और केंद्र सरकार ने इस पर कड़ी नजर बनाए रखी है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.