India LPG to PNG Rule 2026: देश में LPG संकट और मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के असर के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अगर आपके इलाके में पाइप वाली नेचुरल गैस यानी PNG की सुविधा आ चुकी है, तो ये खबर आपके लिए है। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए साफ कर दिया है कि जिन इलाकों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां रहने वाले लोगों को अब गैस सिलेंडर (LPG) छोड़ना होगा। अगर आप 3 महीने के अंदर PNG कनेक्शन नहीं लेते हैं, तो आपके घर आने वाले LPG सिलेंडर की सप्लाई भी बंद कर दी जाएगी।
India LPG to PNG Rule 2026: सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

सरकार ने यह कदम ‘पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस वितरण आदेश, 2026’ के तहत उठाया है। इसके पीछे मुख्य दो कारण हैं, पहली सप्लाई में दिक्कत। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और हॉर्मुज में रुकावटों की वजह से LPG की वैश्विक सप्लाई प्रभावित हुई है। दूसरा मुख्य कारण है, धन की सुरक्षा। सरकार चाहती है कि शहरों में पाइपलाइन का जाल बिछाकर सिलेंडरों पर निर्भरता कम की जाए, ताकि जो सिलेंडर यहां बचेंगे, उन्हें उन दूर-दराज के गांवों में भेजा जा सके, जहां अभी तक पाइपलाइन नहीं पहुंची है।
इस नए नियम में क्या है?
- PNG की सुविधा होने के बाद भी अगर कोई घर कनेक्शन नहीं लेता है, तो सूचना मिलने के 3 महीने बाद उसकी LPG सप्लाई काट दी जाएगी।
- अगर किसी तकनीकी वजह से आपके घर में पाइपलाइन नहीं लगी है, तो विभाग आपको एक NOC देगा। ऐसी स्थिति में आपका सिलेंडर चालू रहेगा।
- हाउसिंग सोसायटी या कॉम्प्लेक्स के मालिकों को 3 कार्यदिवस के अंदर पाइपलाइन की अनुमति देनी होगी, वे मना नहीं कर सकते।
India LPG to PNG Rule 2026: गैस पाइपलाइन के फायदे

सरकार उपभोक्ताओं को PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है ताकि जो LPG सिलेंडर बचे, उन्हें दूर-दराज इलाकों में पहुंचाया जाया जहां अभी तक गैस पाइपलाइन नहीं पहुंची। आइए जानते हैं, क्या है PNG के फायदे…
- इसमें सिलेंडर बुकिंग की झंझट खत्म हो जाती है।
- इसमें सिलेंडर बुकिंग की झंझट खत्म हो जाती है।
- इसको सिलेंडर के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक माना जाता है।
यह भी पढ़ें: BJP ने बता दिया कौन होगा बिहार का अगला सीएम? नीतीश कुमार को बताया मार्गदर्शक


Download Android App
Download iOS App




