केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत को आतंक के खिलाफ लड़ाई में इस्लामिक देशों का सहयोग मिल रहा है। मंत्री ने यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) के एक आवासीय परिसर और कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कहा, ‘सभी देश आतंक से लड़ने के लिए एक मंच पर आ रहे हैं। आतंक के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने पहली बार सम्मानित अतिथि के तौर पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आमंत्रित किया।
गृहमंत्री ने कहा, ‘आतंकवाद का जाति, संप्रदाय या धर्म से कुछ लेना-देना नहीं है। कुछ लोग आतंकवाद को धर्म से जोड़ते हैं, जोकि अनुचित है।’ जाति, संप्रदाय और धर्म से परे सभी भारतीयों ने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले का दर्द महसूस किया, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की धरती से आतंकवाद का खात्मा करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



