Indian Army Agniveer Result 2025: अग्निवीर का परिणाम जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

Summary :

Indian Army Agniveer Result 2025: भारतीय सेना में सेवा करने के लिए अग्निवीर जवानों के लिए 30 जून से 10 जुलाई तक परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों का अब इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर चेक करना होगा। Indian Army Agniveer:  कब हुई थी परीक्षा भारतीय सेना में भर्ती के लिए 30 जून को परीक्षा का आयोजन किया गया था और यह परीक्षा 10 जुलाई तक हुई थी। बता दें कि अभी अग्निवीर…

Indian Army Agniveer Result 2025: भारतीय सेना में सेवा करने के लिए अग्निवीर जवानों के लिए 30 जून से 10 जुलाई तक परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों का अब इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर चेक करना होगा।

Indian Army Agniveer:  कब हुई थी परीक्षा

भारतीय सेना में भर्ती के लिए 30 जून को परीक्षा का आयोजन किया गया था और यह परीक्षा 10 जुलाई तक हुई थी। बता दें कि अभी अग्निवीर भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा हुई थी। पहले चरण में पास होने वालों को दूसरे चरण की परीक्षा देनी होगी। पहले चरण में लिखित और दूसरे चरण में शारीरिक टेस्ट होगा।

Indian Army Agniveer Result 2025
Indian Army Agniveer Result 2025

दूसरे चरण की परीक्षा

पहले चरण की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा में वजन, हाईट, छाती का माप, 1.6KM की रेस, स्वास्थ्य की जांच, आयु, पुश और पुल अप्स की परीक्षा को पास करना होगा। दोनों चरणों की परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार सेना में अग्निवीर बनेंगे।

Indian Army Agniveer कैसे करें रिजल्ट चेक

Indian Army Agniveer Result 2025 के परिणामों का सभी को इंतजार है। रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें।

  1. सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर क्लिक करें।
  2. क्लिक करने के बाद Agniveer Result पर जाएं।
  3. अपना रोल नं और जन्मतिथि भरें।
  4. लॉगिन करने के बाद रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट भी करवा सकते है।

ALSO READ: Kargil Vijay Diwas 2025: क्या था ऑपरेशन सफेद सागर? जब भारतीय सेना ने कारगिल की चोटियों पर दुश्मनों को पिलाया था पानी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।