Aaj Ka Mausam 01 Nov: दिल्ली में बढ़ी ठंड, बिहार-तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

बंगाल की खाड़ी में एक नया तूफान 'मुरसु' अगले 24 घंटों में चक्रवात का रूप ले सकता है, जिसके सोमवार शाम तक आंध्र प्रदेश तट पर पहुँचने की संभावना है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सबसे ज्यादा असर दिखेगा, साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में एक नया तूफान बनने जा रहा है, जो अगले 24 घंटों में चक्रवात का रूप ले सकता है। इसे ‘मुरसु’ नाम दिया जा सकता है। यह तूफान सोमवार शाम तक आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंच सकता है, जिससे समुद्र में हवाएं 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसका सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में देखने को मिलेगा। राजधानी दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है, सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसक असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है। दो दिन हुई लगातर बारिश से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। रविवार सुबह कई इलाकों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 से 3 नवंबर के बीच आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की अभी की संभावना नहीं है।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम बदल गया है। प्रदेश में सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि, आज यानी 1 नवंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार के कई जिलों में बारिश

बिहार में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर कम होने लगा है और हल्की बारिश के साथ ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल यानी 1-2 नवंबर को सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, जमुई और भागलपुर समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद अगले 48 घंटों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि सुबह और रात की ठंड वैसी ही बनी रहेगी।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है, जो अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके असर से तमिलनाडु में अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तरी और अंदरूनी जिलों में मध्यम बारिश होगी। वहीं, नीलगिरी, तिरुवल्लूर, कुड्डालोर और विल्लुपुरम समेत कई इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (1 नवंबर) न्यूनतम तापमान (1 नवंबर)
दिल्ली (Delhi) 29°C 17°C
जयपुर (Jaipur) 29°C 18°C
चेन्नई (Chennai) 36°C 27°C
रांची (Ranchi) 28°C 20°C
मुंबई (Mumbai) 35°C 24°C
शिमला (Shimla) 21°C 11°C
पटना (Patna) 30°C 21°C
भोपाल (Bhopal) 28°C 18°C
कोलकाता (Kolkata) 33°C 23°C
नैनीताल (Nainital) 21°C 12°C
लखनऊ (Lucknow) 29°C 19°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।