दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे ने चलाई 6000 से अधिक स्पेशल ट्रेन

Summary :

Indian Railways Special Train: त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने इस साल 26 सितंबर से नवंबर के अंत तक देशभर में हजारों स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। इन ट्रेनों का मकसद दिवाली, छठ पूजा और नवरात्र जैसे त्योहारों के समय भीड़ को कम करना और यात्रियों को समय पर घर पहुंचाना है। Indian Railways Special Train: किन राज्यों को मिलेगा फायदा? उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि ये स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल…

Indian Railways Special Train: त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने इस साल 26 सितंबर से नवंबर के अंत तक देशभर में हजारों स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। इन ट्रेनों का मकसद दिवाली, छठ पूजा और नवरात्र जैसे त्योहारों के समय भीड़ को कम करना और यात्रियों को समय पर घर पहुंचाना है।

Indian Railways Special Train: किन राज्यों को मिलेगा फायदा?

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि ये स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों के लिए चलाई जाएंगी। इन राज्यों से त्योहारों के समय भारी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, इसलिए रेलवे ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, जिन रूटों पर ज्यादा भीड़ होने की संभावना है, वहां स्टेशनों पर खास व्यवस्था भी की जा रही है।

Navratri Special Trains: राज्यवार स्पेशल ट्रेनें

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, अलग-अलग रूट्स पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी:

  • जबलपुर से दानापुर के बीच विशेष ट्रेन 26 सितंबर से 5 नवंबर तक हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
  • मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के लिए स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • उधना से सूबेदारगंज के बीच 3 अक्टूबर से ट्रेन शुरू होगी।
  • बांद्रा टर्मिनस से बदनी के लिए 6 अक्टूबर से विशेष ट्रेन चलेगी।
  • इन सभी ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाना है।
Indian Railways Special Train
Indian Railways Special Train

Mumbai Kanpur New Trains: पूजा और छठ के लिए खास ट्रेनें

त्योहारों में सबसे ज्यादा भीड़ दिवाली और छठ पूजा के दौरान देखी जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनों की भी व्यवस्था की है: इस दौरान आनंद विहार से भागलपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 20 सितंबर से 30 नवंबर तक हर दिन चलेगी। वहीं कोलकाता से लखनऊ के बीच विशेष ट्रेन 2 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलाई जाएगी। इसके साथ ही मऊ से उधना के बीच एक और स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार को चलेगी।

Indian Railways Special Train
Indian Railways Special Train

स्टेशन पर खास इंतजाम और रिजर्व कोच

रेलवे को इस बात का अनुभव है कि फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ होती है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए कुछ कोच रिजर्व में रखे गए हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर भीड़ वाले रूट्स पर जोड़ा जाएगा। साथ ही, स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और टिकट व्यवस्था के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Flood: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, पंजाब के लिए बड़े राहत पैकेज की अपील

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।