‘भाभी हो तो क्या हुआ मेरे साथ संबंध बनाओ’, डिमांड नहीं पूरी करने पर देवर ने उठाया रूह कंपा देने वाला कदम, पुलिस भी हैरान

Summary :

Poonam Pareek Murder Case: राजस्थान के चूरू से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक ताज़ा मामला सामने आया है। एक देवर ने अपनी भाभी के साथ जो किया, उससे इलाके में हड़कंप मच गया है। देवर की हमेशा से ही भाभी पर बुरी नज़र थी। वो अक्सर उससे अजीबोगरीब मांगे करता था, जिसका वो विरोध करती थी। हालांकि, एक दिन जब भाभी ने सबके सामने इसका खुलकर विरोध किया तो गुस्साए देवर ने ऐसा कदम उठा लिया कि घर में मातम पसर गया। Rajasthan Crime News: पुलिस को चोरी की मिली सूचना बता दें कि यह घटना 7 सितंबर…

Poonam Pareek Murder Case: राजस्थान के चूरू से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक ताज़ा मामला सामने आया है। एक देवर ने अपनी भाभी के साथ जो किया, उससे इलाके में हड़कंप मच गया है। देवर की हमेशा से ही भाभी पर बुरी नज़र थी। वो अक्सर उससे अजीबोगरीब मांगे करता था, जिसका वो विरोध करती थी। हालांकि, एक दिन जब भाभी ने सबके सामने इसका खुलकर विरोध किया तो गुस्साए देवर ने ऐसा कदम उठा लिया कि घर में मातम पसर गया।

Rajasthan Crime News: पुलिस को चोरी की मिली सूचना

Poonam Pareek Murder Case
Poonam Pareek Murder Case

बता दें कि यह घटना 7 सितंबर 2025 की है। तड़के सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शहर के वार्ड संख्या 45 गौशाला बास में रहने वाली गिरधारीलाल पांडिया के घर में चोरी हुई है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस अधिकारी को मिली तो वह अपने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां का दृश्य देखकर उनके भी होश उड़ गए। पूनम का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। डीएसपी व एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटाए।

Churu Murder Case: कैसे हुई पूनम की हत्या?

Churu Murder Case
Churu Murder Case

बता दें कि जिस दिन पूनम की हत्या हुई, उस दिन उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पास के मोर्चरी में रखवाया। मौके पर मृतक महिला के मायके वाले भी पहुंचे और ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस जांच में मालूम पड़ा है कि घटना के दौरान पूनम के सास-ससुर घर पर नहीं थे। इस दौरान मौका देखकर देवर ने पूनम भाभी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी देवर ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर लिया है।

Rajasthan News: पुलिस की कार्रवाई जारी

हालांकि, पूनम के मायके वालों का कहना है कि इस घटना में अन्य आरोपी भी शामिल है, जिसे गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने संघर्ष समिति बनाकर पुलिस को ज्ञापन दिया। हजारों लोगों ने इस घटना के खिलाफ रैली निकाली, इस रैली में अधिकांश महिला शामिल थी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: पत्नी का गैर मर्दों के साथ चक्कर, पति ने बांधकर की पिटाई; खुद रहता है दूसरी बीवी संग, Video Viral

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।